गुरु के आशीर्वाद से होती लक्ष्य की प्राप्ति
बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सिमराढाब में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ सह हनुमाण
बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सिमराढाब में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ सह हनुमाण प्राणप्रतिष्ठा का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस दौरान रासलीला देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इसके पूर्व मंगलवार की रात जगतगुरु रामानंदचार्य ने प्रवचन में कहा कि गुरु के आशीर्वाद से ही लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। साधु-संतों की सेवा करने से लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है। पृथ्वी पर चार माताएं होती हैं। पहली जन्म देनेवाली मा, दूसरी गौमाता, तीसरी पृथ्वी और चौथी भारत मां। कहा कि गौमाता की रक्षा करना हमारा धर्म है। मौके पर बाबा राममुकुंद दास, महेश पांडेय, मुखिया रामू बैठा, कोषाध्यक्ष नागेश्वर विश्वकर्मा, सचिव अर्जुन राम, पुजारी राजू विश्वकर्मा, विजय बैठा, अजय विश्वकर्मा, कृष्णा मिस्त्री, बेदो महतो, दुर्गा लहेरी, अभिषेक गौरव आदि उपस्थित थे।