यज्ञ से होती गांव की उन्नति : रामानंद
तिसरी (गिरिडीह) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटपोक प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ मे
By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 08:01 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 08:01 PM (IST)
तिसरी (गिरिडीह) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटपोक प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ में हरिद्वार से आए रामानंद शास्त्री आचार्य का प्रवचन हुआ। उन्होंने कहा कि यज्ञ से गांव की उन्नति होती है। गांव के प्रत्येक लोग सुखी संपन्न होंगे, यदि वे नशा और जुआ का परित्याग कर दें। जानकी माता ने भी सीता और सबरी की कथा सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्घ कर दिया। बाद में मिथिला से आए कलाकारों ने रामलीला की। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य दीनानाथ शरण मानस, बासुदेव महाराज, मानसहंस मनोज शास्त्री, यज्ञ समिति के प्रकाश यादव, अशोक वर्णवाल, विनोद यादव, भोला मोदी, राजू यादव आदि सक्रिय रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें