नारी ही मिटा सकती बुराई को : नीलम
बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ सह हनुमान प्राणप्रतिष्ठा
बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ सह हनुमान प्राणप्रतिष्ठा के दौरान शुक्रवार की रात अयोध्या से आयीं कथावाचिका नीलम शास्त्री का प्रवचन हुआ। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को नारी ही दूर कर सकती है। इसके लिए हर नारी का शिक्षित होना जरूरी है। महिलाओं को सीता और दुर्गा बनकर समाज को दिशा दिखानी होगी।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामू बैठा और कोषाध्यक्ष नागेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि यज्ञ में दोपहर से रामलीला और शाम को कथा प्रवचन के बाद पुन: रासलीला का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। इस दौरान सड़कों पर सुरक्षा के लिए समिति के लोग तैनात रहते हैं। लाइट, पानी, प्रसाद की व्यवस्था की गयी है। मौके पर आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, बाबा राममुकुंद दास, महेश पांडेय, भुनेश्वर पांडेय, अजय विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अरविंद मोदी, मुंशी रवानी, अजय बैठा, भरत बैठा, राजकिशोर बैठा, बेदो महतो, संतोष कुमार, टुनटुन राम, अर्जुन साव आदि उपस्थित थे।