Move to Jagran APP

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

मधुबन (गिरिडीह) : जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित त्रियोग आश्रम में चल रहे मज्जिनेंद्र पंच

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 08:38 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 08:38 PM (IST)

मधुबन (गिरिडीह) : जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित त्रियोग आश्रम में चल रहे मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान शनिवार को भी धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान कार्यक्रम में बने इंद्र-इंद्राणी घोडे़ के रथ एवं हाथी पर सवार थे।

loksabha election banner

बता दें कि त्रियोग आश्रम में आचार्य श्रीसंभव सागरजी महाराज के सान्निध्य में मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके पूर्व कार्यक्रम को बनाए गए भव्य पंडाल में कई धार्मिक विधिया पूरी की गयीं। कार्यक्रम की शुरुआत नित्याभिषेक से हुई, जो कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन किया जा रहा है।

इसके बाद शांति होम, मंदिर वेदी एवं शिखर शुद्धि का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्रों की झड़ी लगी रही। श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ हर एक क्रिया कर रहे थे। साथ ही क्रम से वेदी आच्छादन, वस्तु विधान, राज्याभिषेक एवं दीक्षा संस्कार विधि पूरी की गयी। शाम में शोभायात्रा निकाली गयी। आगे-आगे बैंड पार्टियां भजनों की धुन बजाती चल रही थीं और उनके पीछे झूमते-गाते भक्तों का जत्था चल रहा था। पीछे एक हाथी और दो रथ पर सवार इंद्र-इंद्राणी चल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.