सूबे में भाजपा ही चला सकती सरकार
बेंगाबाद (गिरिडीह) : झारखंड की जनता ने राज्य में कई सरकार को बनते और गिरते देखा, लेकिन किसी भी सरकार
बेंगाबाद (गिरिडीह) : झारखंड की जनता ने राज्य में कई सरकार को बनते और गिरते देखा, लेकिन किसी भी सरकार को चलते नहीं देखा। भाजपा राज्य में सरकार चलाना और विकास करना चाहती है। बुधवार को बेंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में घोटालों की गिनती नहीं की जा सकती। कांग्रेस शासन घोटालों से भरा रहा है। कांग्रेस के समर्थन से राज्य में चल रही बाप-बेटे की सरकार से भला होनेवाला नहीं। बाप ने कोयला बेचा तो बेटे ने उससे दो कदम आगे बढ़कर राज्य का बालू बेच डाला।
उन्होंने कहा की इस चुनाव में कई पार्टी है जो रामलीला के किरदार की तरह हैं। चुनाव के बाद सभी दल राज्य को लूटने में एक हो जाएंगे। देश के पीएम नरेंद्र मोदी चाय बेचकर पीएम बने हैं, इसलिए उन्हें गरीबी का पता है और वे गरीबों के दर्द को समझते हैं। आज भारत के प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं, उनके स्वागत के लिए हजारों लोग उमड़ पड़ते हैं, जबकि पूर्व के पीएम मनमोहन सिंह कभी कुछ बोलते ही नहीं थे।
प्रदेश अध्यक्ष सह सासद रवींद्र राय ने कहा कि मोदी की ताकत तब तक पूर्ण नहीं होगी जब तक राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनती। इसके पूर्व सभा को प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, अशोक उपाध्याय, पूर्व विधायक फाल्गुनी यादव, रामरतन राम, अर्जुन बैठा आदि ने संबोधित किया।