सूबे में सत्ता हथियाना चाहती भाजपा
बेंगाबाद/गांडेय (गिरिडीह) : झारखंड राज्य को अलग हुए 14 वर्ष हो चुके हैं। इन 14 वर्षो में सबसे अधिक द
बेंगाबाद/गांडेय (गिरिडीह) : झारखंड राज्य को अलग हुए 14 वर्ष हो चुके हैं। इन 14 वर्षो में सबसे अधिक दिन राज्य में भाजपा ने शासन किया। इसके बाद भी राज्य का विकास नहीं हो पाया। अब भाजपा राज्य की सत्ता मोदी के नाम पर हथियाना चाहती है। बुधवार को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बेंगाबाद में पार्टी प्रत्याशी राजेश यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब के लिए पीएम मोदी ने काम नहीं किया। राज्य की कोयला खदानों का निजीकरण कर उन्हें पूंजीपतियों के हाथों बेचने की साजिश भाजपा कर रही है। सभा को राजकुमार यादव, प्रत्याशी राजेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर डीपी बख्शी, सलामत अंसारी, नागेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे। उन्होंने गांडेय में भी पार्टी प्रत्याशी राजेश यादव के लिए समर्थन मांगा।