गावा में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़
गावां (गिरिडीह) : गावा थाना क्षेत्र के केंदुआडीह गांव के नजदीक पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार की
गावां (गिरिडीह) : गावा थाना क्षेत्र के केंदुआडीह गांव के नजदीक पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हुई। घटनास्थल के नजदीक ही सड़क के किनारे दो लैंडमाइंस भी बरामद की गई जिन्हें सड़क के किनारे 3 फीट गड्ढा खोदकर प्लांट की गई थी।
बताया गया कि गावा थाना क्षेत्र के पसनौर जंगल में माओवादियों के होने की सूचना पुलिस को मिली। इस सूचना के बाद अर्धसैनिक बलों की अगुआई में सर्च अभियान चलाया गया। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए यहां सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीम को इस इलाके में छापेमारी में लगाया गया। सोमवार से ही पुलिस ने प्रभावित इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चला रखी थी।
मंगलवार को अहले सुबह पुलिस क्षेत्र में एएसपी कुणाल और जगुआर के इंस्पेक्टर राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच अचानक पहाड़ी की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान जवानों की नजर सड़क से पहाड़ की ओर गए तार पर पड़ी।
इसके बाद पुलिस की ओर से मोर्टार और युबीजीएल दागने के बाद नक्सली भाग खडे़ हुए। बम निरोधक दस्ते को बुलाकर जाचकर कनेक्शन काटा गया। दोनों ओर से रुक-रुककर करीब डेढ़ घटे तक फायरिंग होती रही। बम निरोधक दस्ते के काफी प्रयास के बाद दो 20-20 किलोग्राम के दो सिलेंडर बम निकाले गए। इसके साथ ही डेटोनेटर और कोडेक्स भी बरामद हुआ। जगुआर के इंसपेक्टर राजेंद्र दुबे ने कहा कि जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग गए। सड़क के किनारे लगाए गए दो लैंडमाइंस को नष्ट कर दिया गया।