बच्चों को बताया मतदान का महत्व
गिरिडीह : कैलीबाद स्थित प्रशिक्षण भवन में रविवार को मानव प्रेरणा समिति ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 07:42 PM (IST)
गिरिडीह : कैलीबाद स्थित प्रशिक्षण भवन में रविवार को मानव प्रेरणा समिति ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रारंभ में बच्चों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया।
प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका में मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लिखे थे। बच्चों को बताया गया कि वे अपने अभिभावकों को इसे जरूर दिखाएं। प्रतियोगिता में निरीक्षक के रूप में आतिश कुमार, मुर्तुजा अंसारी, नारायण दास, मो. शाहबाज हुसैन, सिवनी कुमारी आदि ने योगदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव सुरेश प्रसाद मंडल, तबरेज आलम, शिव संतोष चक्रम, अजीत विश्वकर्मा, बंकिम रजक आदि सक्रिय रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें