बाल विज्ञानियों ने दिखाई प्रतिभा
गिरिडीह : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत +2 उच्च विद्यालय गिरिडीह में बुधवार को प्रखंड स्तर
गिरिडीह : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत +2 उच्च विद्यालय गिरिडीह में बुधवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 8-10 के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने प्रदर्श के साथ भाग लिया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने प्रदर्शनी में लगाए गए प्रदर्शो का अवलोकन किया और बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अच्छा प्रदर्श तैयार किया है। इससे विज्ञान के क्षेत्र में उनकी रुचि परिलक्षित होती है।
बीईईओ अबुल वफा ने बताया कि प्रदर्शनी में एचई स्कूल, उच्च विद्यालय मकतपुर, जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय सहित सदर प्रखंड के विभिन्न उच्च एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, अंतरिक्ष में आयाम, विद्युत एवं चुंबकत्व, जैविक कृषि, आपदा प्रबंधन, खनिज संरक्षण, स्वच्छता एवं सफाई आदि विषयों पर प्रदर्श तैयार किया। कक्षा 8-10 तक के एक-एक प्रदर्श का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। मौके पर बीईईओ मथुरा प्रसाद पांडेय सहित सभी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।