कानूनी सहायता की दी सीख
संवाद सहयोगी, गिरिडीह : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीतेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय
By Edited By: Published: Sun, 09 Nov 2014 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 09 Nov 2014 11:06 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गिरिडीह : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीतेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार की ओर से रविवार को मछली मोहल्ला में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को कानूनी सहायता, मध्यस्थता, शिक्षा का अधिकार, महिला उत्पीड़न, बाल अधिकार, मूल कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अधिवक्ता राम रतन ने लोगों से अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डू, सुरेश भगत, सुखदेव प्रसाद दास, मो. हारूण, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, संजय लाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें