खूनी संघर्ष में दो की मौत
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बजटो पंचायत के मिर्जाडीह झरिबाद गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को ल
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बजटो पंचायत के मिर्जाडीह झरिबाद गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो पक्ष के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।जानकारी के अनुसार एक जमीन को लेकर अरुण कुमार वर्मा व शक्ति प्रसाद ठाकुर के बीच वर्षो से विवाद चला रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धान फसल उखाड़ने का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर तलवार, टांगी, फरसा आदि से प्रहार किया। एक पक्ष से अरुण कुमार वर्मा, टेकलाल वर्मा व दूसरे से सतीश प्रसाद ठाकुर, कलावती देवी घायल हो गयीं। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अरुण व सतीश को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी।
मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। हो बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।