Move to Jagran APP

राजनीतिक आतंक का करें सफाया

धनवार (गिरिडीह) : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह धनबाद के सासद डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि छह महीने मे

By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 06:03 AM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 09:34 PM (IST)
राजनीतिक आतंक का करें सफाया

धनवार (गिरिडीह) : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह धनबाद के सासद डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि छह महीने में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने न केवल महंगाई पर लगाम लगाई, बल्कि दुनिया में भारत की गिरी साख और सम्मान को भी वापस लौटाया। 14 साल से बदहाल झारखंड में भी ऐसे ही भाजपा के नेतृत्व में बहुमत की सरकार की जरूरत है तभी प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलेगी।

loksabha election banner

श्री सिंह शनिवार को डोरंडा हाईस्कूल मैदान में आयोजित धनवार विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाई नरेंद्र मोदी ने काग्रेसमुक्त भारत का नारा दिया, जिसे जनता ने स्वीकार कर तमाम जातिवादी नेताओं का सफाया कर दिया। महाराष्ट्र और हरियाणा में भी भाजपा अपने बलबूते सरकार बनाने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सासद डॉ. रवींद्र राय ने भी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कहा कि नरेंद्र भाई के चरित्र ने पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया। नेपाल, भूटान, जापान, अमेरिका जैसे देश के लोग मोदी के कायल बन गए। मोदी की दिनचर्या से कार्यकर्ताओं को सीख लेने की जरूरत है।

कहा कि लोकतंत्र की चाबी जनता है लेकिन इस चाबी को घुमाने की क्षमता एक कुशल कार्यकर्ता में ही होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड की वर्तमान चुनौतियों को पूरी गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने सूबे में राजनीतिक आतंक के सफाए के लिए अभी से तैयार रहने पर जोर दिया। कहा कि युवा अवस्था में कदम रख रहे 14 साल के झारखंड को सही दिशा देने का यही वक्त है। उन्होंने संगठन एवं चुनावी रणनीति के कई टिप्स भी दिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिरंची नारायण ने भी झारखंड के सम्मान और स्वाभिमान के सौदागरों से प्रदेश की मुक्ति के लिए युवाओं से आगे आने की अपील की। पूर्व विधायक हरिहर नारायण प्रभाकर, रामचंद्र सिंह, सुबोध राय, बसंत भोक्ता, जयप्रकाश साहा, कृष्णदेव रजक, विनोद शर्मा, महेश राय, अभिमन्यु शर्मा, प्रकाश राम, मनोज यादव, मोदी सेना के विवेक आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

मंचस्थ नेताओं में जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, प्रदेश प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, दारा हाजरा, विनय शर्मा, जयप्रकाश वर्मा, मिथलेश राय, चंद्रशेखर राय, साहेब महतो आदि थे। संचालन मंडल अध्यक्ष नकुल राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र कुमार राय ने किया। बसंत भोक्ता की ओर से नेताओं को 51 किलो का हार पहनाया गया। सम्मेलन में गावां, धनवार और तिसरी प्रखंडों के जेवीएम एवं भाकपा माले के दर्जनभर नेता-कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.