हादसे में नौ महिला समेत 12 घायल
बगोदर (गिरिडीह) : जीटी रोड बगोदर बाजार में बुधवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में 9 महिला समेत 12 लोग
बगोदर (गिरिडीह) : जीटी रोड बगोदर बाजार में बुधवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में 9 महिला समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद वहां काफी समय तक अफरा-तफरी मची रही।
बताया गया कि कोसी गांव की महिलाएं बुधवार को टाटा मैजिक (जेएच 02 जे 4969) से बगोदर बाजार आलू का बीज खरीदने आई थीं। बीज खरीदकर सभी उस वाहन से ही वापस लौट रही थीं। इसी क्रम में एक मालवाहक ट्रक ने टाटा मैजिक को पीछे से टक्कर मार दी।
इससे टाटा मैजिक डिवाइडर से टकरा गई। उसमें सवार टेकलाल महतो, रामलाल महतो, मनोज कुमार (ग्राम श्रीरामडीह), कोसी गांव की बुधनी देवी, देवकी देवी, केशिया देवी, तेजनी देवी, नेमिया देवी, घमनी देवी, लीलिया देवी, सीतवा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल पहुंचाया। बाद में गंभीर रूप से घायल टेकलाल महतो, रामलाल महतो, लीलिया देवी, नेमिया देवी एवं सीतवा देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक फरार हो गया।