कार्डधारियों ने आपूर्ति कार्यालय घेरा
पालगंज (गिरिडीह) : बदगावा पंचायत के बरहागड़ी स्थित जनवितरण प्रणाली दुकान के संचालक स्वयंसहायता समूह क
पालगंज (गिरिडीह) : बदगावा पंचायत के बरहागड़ी स्थित जनवितरण प्रणाली दुकान के संचालक स्वयंसहायता समूह के खिलाफ स्थानीय कार्डधारियों ने मंगलवार को पीरटाड़ आपूर्ति कार्यालय का घेराव किया। लोगों ने करीब दो घटे तक कार्यालय को घेरे रखा। एमओ से ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलने पर सभी बीडीओ से मिले। बीडीओ ने एमओ से इस मामले में 24 घटे के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कार्डधारियों को आश्वासन दिया कि अगर एमओ से संतोषजनक रिपोर्ट नहीं मिली, तो वह स्वयं मामले को देखेंगे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। वे तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इस दौरान कार्डधारियों ने जनवितरण प्रणाली दुकान के संचालक बिरसा महिला स्वयंसहायता समूह मेरमगोड़ा के खिलाफ एमओ, बीडीओ सहित कई को आवेदन देकर लाइसेंस रद करने की मांग की। कार्डधारी पार्वती देवी, सनौती देवी, कुसमी देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, जिरिया देवी, गुनिया देवी, टुपनी देवी, मोहनी देवी, खिरिया देवी, रीता देवी, सुगिया देवी, द्रौपदी देवी, नुनूबाला देवी, बैजनाथ महतो आदि ने बताया कि इस पीडीएस दुकान में पिछले दो माह से चावल-नमक का वितरण नहीं किया गया है।
35 किलो के बजाय 32 किलोग्राम चावल का वितरण किया जाता है और 40 रुपया लिया जाता है। किरासन 20 रुपये लीटर दिया जाता है। कार्डधारियों ने धोती-साड़ी के नाम पर 20-20 रुपया लेने का भी आरोप लगाया। कार्डधारियों ने दुकान का स्थानातरण करने की भी मांग की। एमओ श्रीकात सहाय ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।