महिला की मौत को ले मामला दर्ज
संसू, जमुआ (गिरिडीह) : धरचांची गांव में तीन दिन पूर्व जलने से विवाहिता की हुई मौत के मामले में जमुआ
संसू, जमुआ (गिरिडीह) : धरचांची गांव में तीन दिन पूर्व जलने से विवाहिता की हुई मौत के मामले में जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मृतका यशोदा देवी के पिता बेंगाबाद के भंडारडीह निवासी किशुन साह ने दामाद कैलाश साह एवं समधन को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि उन्होंने पुत्री यशोदा की शादी चार वर्ष पूर्व कैलाश के साथ की थी। गत 30 सितंबर को यशोदा के साथ उक्त दोनों ने बेरहमी पूर्वक मारपीट की। इसके बाद यशोदा मायके आने की जिद करने लगी। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि इसके बाद उसके पति ने किरासन तेल छिड़ककर माचिस से यशोदा के शरीर में आग लगा दी। इस घटना में बुरी तरह जल चुकी यशोदा को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया। अस्पताल में यशोदा ने उन्हें सारी आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।