11 को जिला मुख्यालय में धरना देंगे शिक्षक
जासं, गिरिडीह : प्रधानाध्यापकों (डीडीओ) को वेतन निकासी के अधिकार से वंचित करने के विरोध में झारखंड प
जासं, गिरिडीह : प्रधानाध्यापकों (डीडीओ) को वेतन निकासी के अधिकार से वंचित करने के विरोध में झारखंड प्राथमिक राज्य शिक्षक संघ की ओर से आगामी 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह जानकारी संघ के जिलाप्रधान सचिव अरुण कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि संघ की राज्य स्तरीय बैठक में अपग्रेड वेतनमान में फिटमेंट टेबल संबंधी संकल्प गत 13 अगस्त को जारी हुआ था, लेकिन वित्त विभाग ने पुन: इस पर रोक लगा दी है। साथ ही प्रधानाध्यापकों को वेतन निकासी करने के अधिकार से वंचित भी कर दिया गया है। इसी के विरोध में 11 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना एवं पुतला दहन किया जाएगा। वहीं 20 अक्टूबर को रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।