प्राचीन साई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
By Edited By: Published: Sat, 16 Aug 2014 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 16 Aug 2014 07:14 PM (IST)
गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित प्राचीन साईधाम मंदिर का स्थापना दिवस सह छठा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। दिनभर कई धार्मिक अनुष्ठान हुए और श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर के संस्थापक सह समाजसेवी विनोद सिन्हा का जन्मदिन भी मनाया गया।
भजन संध्या में सुर संग्राम-3 के प्रतिभागी धीरज पांडेय ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। सैकड़ों लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश श्रीवास्तव, संजय दास, मनोज शर्मा, राजू अंडेवाला, सोनू खान, संतोष विश्वकर्मा, रीतेश सिन्हा आदि का योगदान रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें