भाजपा की बनेगी सरकार : डॉ. राय
By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 01:29 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 01:29 AM (IST)
संस, डुमरी (गिरिडीह) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सासद डॉ. रवींद्र राय ने डुमरी डाकबंगला में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होने के लिए कहा कि राज्य में अगली पूर्ण बहुमतवाली सरकार भाजपा की बननी तय है। कारण कि वर्तमान सरकार सिर्फ यहां कि संसाधनों को लूटने में लगी है। उसे राज्य में व्याप्त भय, भूख, भ्रष्टाचार, अराजकता, महंगाई, पलायन व बेरोजगारी से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए लोग अब समझ चुके हैं कि हक, अधिकार व सम्मान की रक्षा भाजपा ही कर सकती है। यह भी कहा कि विनोद सिन्हा भाजपा के सदस्य नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने उनकी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें