Move to Jagran APP

भाजपा में आयातित प्रत्याशी का विरोध मुखर

By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 01:29 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 01:29 AM (IST)
भाजपा में आयातित प्रत्याशी का विरोध मुखर

जासं, गिरिडीह : भाजपा जिला कार्यसमिति की आहूत बैठक में मुख्य व विशिष्टि अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश व राज पालिवार के समक्ष भाजपाइयों ने विधानसभा चुनाव में संभावित बाहरी प्रत्याशी के प्रति कड़ा विरोध जताया। साथ ही स्पष्ट भी कर दिया कि कार्यकर्ता का मान-सम्मान रखना है तो पार्टी में पांच से जुड़े कार्यकर्ता-नेता को ही प्रत्याशी बनाया जाए।

loksabha election banner

दरअसल पांच अगस्त को विधानसभा घेराव व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारी को लेकर यहां बुधवार को विवाह भवन में जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक बलाई गयी थी। उत्तरी छोटानागपुर के प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक शुरू होते ही पिछले विधानसभा चुनाव में बूथ पालकों, बूथ के संयोजकों व सह संयोजकों की भूमिका की समीक्षा की। साथ ही आगामी चुनाव की तैयारी भी जाना। इस दौरान री प्रकाश ने मंडल अध्यक्षों को हिदायत दी कि गत चुनाव में जो बूथ पालक या संयोजक-सह संयोजक दायित्वों से भागे हैं उन्हें हटाकर नए बूथ पालक बनाने का सुझाव दें। प्रकाश व जिला प्रभारी पालिवार ने पार्टी के दोनों भावी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान भी किया। घेराव में प्रत्येक मंडल से पांच-पांच सौ कार्यकर्ता रांची ले जाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गयी।

फिर जैसे ही खुला सत्र शुरू हुआ भाजपाइयों ने एक के बाद कर बाहरी प्रत्याशी देने का कड़ा विरोध जताया। विनोद सिंह ने विनोद सिन्हा की सदस्यता का सवाल उठाया तो दीपक प्रकाश को कहना पड़ा कि उनके संज्ञान में सिन्हा न तो इस जिला में न प्रदेश कार्यालय से सदस्यता ली है। कार्यकर्ताओं के सवालों पर प्रकाश ने यह भी कहा कि प्रत्याशी चुनने की प्रक्रिया भाजपा में है। इसके बावजूद भी इसमें मंडल अध्यक्ष की राय अहम होगी। इसके पूर्व वकील सह भाजपा नेता शिवाजी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक ने स्पष्ट कहा कि चुनाव में बाहरी प्रत्याशी न थोपा जाए। जो लोग पार्टी से पांच वर्षो से जुड़े हैं, उन्हें ही उम्मीदवार बनाया जाए। तभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बचा रहेगा और जीत के लिए तन-मन व धन से काम होगा। पूर्व विधायक चंद्रमोहन प्रसाद ने अपने संबोधन में विनोद सिंहा का मसला उठाए। उन्होंने यहां तक कहा कि पार्टी का नाम बगैर अनुमति के उपयोग करने के खिलाफ शीघ्र प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मौके पर उक्त पदधारियों के अलावा पूर्व विधायक केदार हाजरा, लक्ष्मण स्वर्णकार, अनुसूचित मार्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दारा हाजरा, जेपी लाल, विनय शर्मा, सुरेंद्र राय, प्रदीप शर्मा, प्रशांत जायसवाल, महादेव दुबे, विवेश जालान, संजीत सिंह, कामेश्वर पासवान, रामचंद्र साव, अशोक गुप्ता, शुकदेव साहू, प्रमिला मेहरा, संजू सिंह, प्रो. पुष्पा सिन्हा, महेंद्र प्रसाद वर्मा आदि थे।

कोयला तस्करी की सीबीआइ जांच : दीपक

गिरिडीह, जासं : प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य में कोयला तस्करी पर रोक लगाते हुए इसकी जांच सीबीआइ से कराने की मांग की। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का कोयला दूसरे राज्यों में तस्करी हो रहा है। इसकी जांच निगरानी नहीं कर सकती। इसलिए सीबीआइ से जांच होनी चाहिए। कोयले की तस्करी की राशि से राज्य में सत्तासीन लोग मालामाल हो रहे हैं वह भी हर जिला में भ्रष्ट अधिकारियों के माध्यम से। उन्होंने कहा कि राज्य की दुर्गति राजनैतिक अस्थिरता के चलते हो रही है। इसलिए पूरे प्रदेश की जनता राज्य में भाजपा को सत्तासीन करने को उत्सुक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.