बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
-डीसी खुद सुध लेने रात को अस्पताल पहुंचे
-उप मुखिया का पुत्र कुकर्मी, बच्ची का कपड़ा जांच के लिए भेजा गया
फोटो - 25 जीआरडी : 4
संवाद सहयोगी, गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को एक युवक ने लगभग ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर समाज को शर्मसार कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उप मुखिया के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची चबूतरा पर खेल रही थी। इसी उप मुखिया के पुत्र व कथित भाजपा नेता के भतीजे सुजीत राय ने बहला-फुसलाकर एक स्थान पर ले गया और बच्ची के साथ दुराचार किया। घर आने पर बच्ची ने सुजीत की सारी करतूत बतायी। परिजन ने स्थानीय थाना में सुजीत के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू की। बच्ची को भी चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। गुरुवार देर रात को डीसी दीप्रवा लकड़ा ने अस्पताल जाकर पीड़ित बच्ची के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और पुलिस को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिये।
शुक्रवार सुबह डीएसपी प्रथम पूज्य प्रकाश व मुफस्सिल थाना के पदाधिकारी एनबी मिंज ने सदर अस्पताल में पीड़ित बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली। बच्ची के कपड़े को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला रांची भेजा गया।
डीएसपी प्रथम ने बताया कि चिकित्सीय जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। अंदरुनी अंग में चोट के निशान हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।