Move to Jagran APP

स्मृति दिवस पर याद किए गए बिनोद बिहारी

By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 01:01 AM (IST)
स्मृति दिवस पर याद किए गए बिनोद बिहारी

संवाद सहयोगी, डुमरी /निमियाघाट (गिरिडीह) : बिनोद धाम धुजाडीह में सोमवार को बिनोद बिहारी महतो के आंदोलन के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में कुर्मी विकास मंच के तत्वाधान में माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया गया। बिनोद धाम में अवस्थित पहाड़ी पर बने स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर अखिलचंद महतो की अगुवाई में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद वहां से दो और चार पहिया वाहनों से कुर्मी विकास मंच के झडे के साथ जुलूस निकाला गया। क्षेत्र भ्रमण के बाद जुलूस डुमरी के झारखंड मोड़ में बनी बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नुक्कड़ सभा की गयी।

loksabha election banner

अपने संबोधन में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि 21 अप्रैल को स्व. बिनोद बिहारी महतो ने धुजाडीह बागी में महाजनी जुल्म के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी। वहीं बाल विवाह, दहेज प्रथा, बहु विवाह, नशाखोरी के खिलाफ कुर्मी समाज में आयी कुरीतियों को दूर करने संकल्प लिया। आचार सहिंता लागू होने केकारण तीन दिवसीय मेला का आयोजन नहीं किया जा सका।

मौके पर कुर्मी विकास मंच के जिला अध्यक्ष बैजनाथ महतो, संगठन मंत्री चोलाराम महतो, जिला सचिव रामचंद्र महतो, धनेश्वर महतो अन्नतलाल महतो, पूर्व मुखिया नावाडीह, राजकमल महतो, लालेश्वर महतो, गोविंद महतो, कमलेश महतो, संजय महतो, दुलारचंद महतो, उप मुखिया सहदेव महतो, भोला महतो आदि उपस्थित थे।

इधर, डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कार्यकर्ताओं के साथ धुजाडीह में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.