महिला ने लगायी न्याय की गुहार
By Edited By: Published: Mon, 24 Mar 2014 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2014 07:27 PM (IST)
बिरनी (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र की विशुनपुरा निवासी देवंती देवी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। उसने अपने पति मुंशी यादव पर दूसरी शादी कर उसे घर से बाहर कर देने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि उसकी शादी 15 साल पूर्व मुंशी यादव से हुई। शादी के चार साल तक बच्चा नहीं जनने के कारण पति ने अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली। फिर कुछ साल बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पति एवं ससुर ने प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया। बेटी भी छीन ली। सौतन हमेशा मारपीट करती है। कई बार थाना में आवेदन दिया लेकिन न्याय नहीं मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें