Move to Jagran APP

डीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

By Edited By: Published: Mon, 24 Mar 2014 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2014 07:16 PM (IST)
डीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

गिरिडीह : गिरिडीह दक्षिण-पूर्वी भाग की जिप सदस्य बबीता देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में जिप सदस्य ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक, एचआरडी के प्रधान सचिव सहित अन्य आला अधिकारियों को पत्र लिखकर जिले में पदस्थापित डीईओ के क्रियाकलापों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

loksabha election banner

जिप सदस्य का आरोप है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत लाखों रुपये की सामग्री का क्रय बगैर वैधानिक प्रक्रिया के किया गया है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा अभियान में नियुक्ति प्रक्रिया में भी राज्य मुख्यालय के आदेश की अनदेखी की गयी। डीईओ के आवासीय परिसर को माध्यमिक शिक्षा अभियान का दफ्तर बना दिया गया है।

डीईओ श्रीमती बरेलिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। कहा कि वे किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। माध्यमिक शिक्षा अभियान का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। नवंबर माह में योगदान के साथ ही उन्होंने जिले में शिक्षा के स्तर में सुधार को सतत अभियान शुरू किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.