Move to Jagran APP

मुंबई में चोरी हुए लाखों के जेवरात बरामद

By Edited By: Published: Thu, 13 Mar 2014 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2014 01:00 AM (IST)
मुंबई में चोरी हुए लाखों के जेवरात बरामद

संवाद सूत्र, जमुआ (गिरिडीह): 15 फरवरी को मुंबई के विलेपार्ले निवासी महेश जेठूवा के घर से उड़ाए गए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात को जमुआ के बदडीहा गांव से पुलिस ने बरामद करने में सफलता पाई है। मुंबई व जमुआ पुलिस ने इंस्पेक्टर कपिलदेव पोद्दार के नेतृत्व में संयुक्त छापामारी कर करीब दस लाख से अधिक मूल्य के सोने व हीरे के जेवरात बरामद किया है। विलेपार्ले थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक धायतोंडे ने बताया कि जमुआ के बदडीहा निवासी मनोज राम और देवरी के किरको निवासी रवि रविदास मुंबई में महेश जेठूवा के घर में काम करते थे। 15 फरवरी को घर में रखा जेवरात चोरी कर ये दोनों वहा से फरार हो गए। उन्होंने इसके पूर्व 28 फरवरी को जमुआ के बदडीहा से मनोज को गिरफ्तार किया था। न्यायालय से रिमाड पर लेकर पुन: मनोज को जमुआ लाया गया है। अब मनोज की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जमुआ इंस्पेक्टर श्री पोद्दार, थाना प्रभारी अजय कुमार साहू व एसआइ विन्देशवरी सिंह ने मुंबई पुलिस के साथ छापामारी कर बदडीहा स्थित मनोज राम के घर से सोने का करीब ढाई सौ ग्राम का एक हार, एक हीरा जड़ा सोने का हार, आठ कंगन और एक अंगूठी यहां से जब्त हुआ है। चोरी के कुछ अन्य जेवरात अभी भी नहीं मिले हैं। इसके लिए गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। मुंबई विलेपार्ले थाना के प्रदीप कडवाडकर, ए विश्वास मोरे एवं रवीन्द्र भोंसले भी छापेमारी अभियान में शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.