तलवार नहीं, कलम से जीत सकते दुनिया : विधायक
गकोड्डा: शहर के रौतारा चौक स्थित दि न्यू आइडियल स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक प्रदीप यादव ने गणितीय अधिगम परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा अनमोल रत्न है। दुनिया को तलवार के बल पर नहीं बल्कि कलम से ही जीता जा सकता है। बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वे गुरु, माता, पिता व बड़ों का सम्मान करना सीखें। हाल के दिनों में इसमे गिरावट देखने को मिल रही है। अगर शिक्षा पाकर उनमें बेहतर संस्कार नहीं आये तो शिक्षा को कोई अर्थ नहीं रहा जाता। उन्होंने ने कहा विद्यालय प्रबंधन द्वारा गणितीय अभिरूचि परीक्षा का आयोजन का प्रयास सराहनीय है। जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा का आकलन होता है। उन्हें उम्मीद है कि ये बच्चे आगे चलकर जिले व राज्य का नाम देश स्तर पर रोशन करेंगे। प्राचार्य अशोक मंडल ने कहा कि तीन वर्ग के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ऋतिक कुमार को प्रथम,साक्षी प्रिया को द्वितीय,इरशाद अंसारी को तृतीय स्थान हासिल किया। वही अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार झा,अनिल कुमार,संजय ठाकुर,समाजसेवी नर्मदेश्वर झा,बालकृष्ण,झाविमो के धनंजय यादव आदि मौजूद थे।