हो¨ल्डग टैक्स जमा करने उमड़ी भीड़
गढ़वा : नगर विकास विभाग द्वारा हो¨ल्डग टैक्स जमा करने के लिए समय निर्धारित की गई है। निर्धारित सम
गढ़वा : नगर विकास विभाग द्वारा हो¨ल्डग टैक्स जमा करने के लिए समय निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के अनुसार 23 फरवरी तक नगर परिषद क्षेत्र के सभी लोगों को हो¨ल्डग टैक्स की राशि जमा की जानी है। जो लोग 23 फरवरी तक हो¨ल्डग टैक्स की राशि जमा नहीं करेंगे। उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। हो¨ल्डग टैक्स जमा करने के लोग बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में शहर के लोगों की भीड़ उमड़ी। टैक्स जमा करने में लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा था। टैक्स जमा करने आए लोगों ने कहा कि विभाग द्वारा सभी वार्ड के अलग- अलग काउंटर बना कर टैक्स की राशि लिया जाता तो हमलोगों को परेशानी नहीं होती। एक घंटा से लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए सीटी मैनेजर मुर्तुजा अंसारी ने बताया कि हो¨ल्डग टैक्स जमा करने के लिए 23 फरवरी तक समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गढ़वा नगर परिषद से 55 लाख 58 हजार रूपये टैक्स का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 21 फरवरी तक 50 लाख हो¨ल्डग टैक्स की राशि वसूला जा चुका है। जो लक्ष्य नगर विकास विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा पूरा कर लिया जाएगा।