खनन कर रहे मजदूर की पत्थर से दबकर मौत
जाटी,रमना- विशुनपुरा: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग स्थित भंडारी पहाड़ी पर खनन कार्य कर रहा मजदू
जाटी,रमना- विशुनपुरा: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग स्थित भंडारी पहाड़ी पर खनन कार्य कर रहा मजदूर रमना निवासी कामेश्वर बियार(45) की मौत पत्थर से दबकर हो गई। घटना गुरुवार दिन के करीब 11 बजे की है। घटना के बाद पहाड़ी में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण मुआवजा के लिए काम बंद कराते हुआ शव उठाने से पुलिस प्रशासन को मना कर दिया। घटना की सूचना पाकर भंडारी पहाड़ी पहुंचें विशुनपुरा प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा व एएसआई केशवर ¨सह ने शव उठाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण पांच लाख मुआवजे की मांग करते हुए शव उठाने से मना कर दिया। दोपहर तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे नगर उंटारी के एसडीओ राजेश कुमार साह, एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। शाम साढ़े पांच बजे तक मजदूर का शव नहीं उठा था। पहाड़ में खनन कार्य करा रहे केशरी इंडस्ट्रीज मालिक बसंत केशरी तथा साझेदार सत्यप्रकाश केशरी को घटना स्थल पर बुलाकर मुआवजा मौके पर दिलाने की बात पर ग्रामीण अड़े हुए थे। यहां बता दें कि बसंत केशरी का निधन हो चुका है।
---------
नियमों को ताक पर रख हो रहा है खनन
पहाड़ी पर वर्ष 2011से लगातार खनन कार्य किया जा रहा है। इसके बाद भी खान सुरक्षा को दरकिनार कर प्रतिदिन एक सौ मजदूरों और मशीन को खनन कार्य में लगाया जाता है। मजदूर पत्थर को गर्म कर के तोड़ते हैं। काम के दरम्यान हेलमेट, बेल्ट,पानी आदि की व्यवस्था माइ¨नग स्थल पर नहीं होती है। जानकारी के अनुसार पूर्व मे ग्रामीणों के विरोध के बाद 2007 मे लीज निरस्त कर दिया गया था। वर्तमान में आठ एकड़ में खनन कार्य चल रहा है। जिसमे चार एकड़ भूमि जमशेदपुर के एक पत्थर कारोबारी को बसंत केशरी ने दे दिया था।
-अनाथ हो गए दो बच्चे
घटना मे मारे गए कामेश्वर को दो बचे अनाथ हो गए है। जानकारी के अनुसार कामेश्वर की पत्नी की पांच वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई है। अब एक मात्र बुढ़ी दादी के भरोसे बच्चों की परवरिश होगी।