मेराल अंचलाधिकारी को दी गई विदाई
मेराल: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर स्थानांतरित अंचलाधिकारी
मेराल: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर स्थानांतरित अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला को गुरुवार को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के अलावे अन्य लोग मौजूद थे। बीडीओ कीकू महतो ने प्रदीप शुक्ला को अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है। लेकिन शुक्ला ने यहां कर्तव्य निष्ठा का एक मिसाल कायम किया है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विकास ¨सह कुशवाहा, बीसीओ अजय शुक्ला, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, सांसद प्रतिनिधि हरेंद्र द्विवेदी, निवर्तमान थाना प्रभारी करुणा शंकर दुबे, मुखिया दुखद चौधरी, हरिवंश तिवारी, हेमंत कुमार ¨सह के अलावे जैनेंद्र कुमार ¨सह, बाल्मीकि चौबे, गौरी शंकर तिवारी, उदय तिवारी, अंचल निरीक्षक उदल राम, चंद्रमणि पाठक, उदय मेहता, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रखंड कर्मी रिजवान अख्तर, रवि रंजन, मीरा वर्मा, शीला देवी, कनीय अभियंता वरुण कुमार, श्याम चौधरी, एमओ वकील मरांडी, भाजपा नेता महेंद्र ¨सह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।