डीलर पर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
भवनाथपुर: मकरी पंचायत के डीलर निमियां टोली निवासी हरि किशुन राम (65) पर एक महिला ने दुष्कर्म का आ
भवनाथपुर: मकरी पंचायत के डीलर निमियां टोली निवासी हरि किशुन राम (65) पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार डीलर से उसकी पुरानी जान पहचान थी। अक्सर उसके दुकान पर राशन लेने जाती थी। अक्सर हरिकिशुन मुझसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डालता था। इंकार करने पर लाभुक सूची से नाम काट देने की धमकी देता था। गत 19 जून को दोपहर 1 बजे के करीब मकरी के पत्थलकुदवा गांव स्थित सीएसपी से वापस अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में डीलर मिल गया। उसने अपने रिश्तेदार कृष्णा राम के घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण जुट गए तथा उसे पकड़ लिया। मामले को रफा दफा करने के लिए पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत में मामला नहीं सुलझा। ऊपर से मुझे उसके पुत्र ने मारने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने ग्रामीणों के साथ भवनाथपुर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को हरिकिशुन राम के विरुद्ध मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल चेकअप के सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। इधर आरोपी हरिकिशुन राम ने भी थाने में पहुंचकर घटना को लेकर पंचायत करने के नाम अपने पुत्रों के साथ मारपीट करने को लेकर गांव के सत्येंद्र राम, राकेश राम, शैलेश राम, विशेश्वर राम, रविन्द्र राम और सुग्रीव राम के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला को दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।