निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र
कांडी: पतरिया पंचायत की मुखिया ¨रकी देवी ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे आंगनबाड़ी केंद्र चौखड़ी व प्राथमिक
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 05:15 PM (IST)
कांडी: पतरिया पंचायत की मुखिया ¨रकी देवी ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे आंगनबाड़ी केंद्र चौखड़ी व प्राथमिक विद्यालय शिवरी का औचक निरीक्षण किया। जांच में आंगनबाड़ी केंद्र पिछले 15 दिनों से बंद पाया गया। हालांकि सेविका सुजान्ति देवी ने मुखिया को सफाई देते हुए कहा कि केंद्र खुला था। आपके आने से कुछ देर पहले बंद की हूं। जबकि विभागीय आदेश के तहत केंद्र का संचालन सुबह 7 से 11 बजे तक किया जाना है। उधर प्राथमिक विद्यालय शिवरी के जांच में 86 बच्चे उपस्थित मिले। जिसमे 15 बच्चे बिना ड्रेस के थे। मुखिया ने बताया कि संबंधित मामले की लिखित जानकारी विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें