स्वार्थी तत्वों के कारण भाईचारा हो रहा समाप्त
नगर उंटारी : बरडीहा गांव में बुधवार को जलसा का आयोजन किया गया। जलसा का आयोजन मौलाना गुलाम मुस्तफा
नगर उंटारी : बरडीहा गांव में बुधवार को जलसा का आयोजन किया गया। जलसा का आयोजन मौलाना गुलाम मुस्तफा के जश्ने दस्तार बंदी के अवसर पर किया गया। जलसा का शुभारंभ मौलाना परवेज अ़ख्तर ने नात शरीफ Þलबो पे दुरुदो का डाली सजाकर. मुकद्दर को अपने जगाए Þ गाकर किया। जलसा में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पीर बुरहाने मिलत साहब ने कहा कि कुरान में दहेज, शराब व सूदखोरी हराम है। उन्होंने कहा कि दहेज के खिलाफ हमारा समाज मुखर हो रहा है। परंतु इसके खिलाफ हम सब को पूरे शिद्त के साथ मुखर होना होगा तभी हम समाज के इस कोढ़ को हमेशा के लिए मिटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चंद स्वार्थी तत्वों के कारण हिन्दू व मुसलमान का आपसी भाईचारा समाप्त हो रहा है। जबकि सभी धर्म व सम्प्रदाय का एक ही मकसद है इंसानियत को बचाने का। उन्होंने उपस्थित लोगो से हिन्दू मुस्लिम के बीच आपसी भाईचारा कायम करने का अपील की। उन्होंने कहा कि यदि इसे कायम रखने के लिए हमे कुछ कुर्बानी भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम व सौहार्द के बिना कोई समाज नही चल सकता है इसलिये इसे बचाने की आवश्यक्ता है। जलसे में मौलाना व कारी इमरान अंसारी, हाफिज अब्दुल हकीम अंसारी, मौलान आबिद अंसारी, मौलाना नेमतुल्लाह अंसारी, मौलाना परवेज आलम, हाफीज मनउवर अंसारी, हाफिज जावेद अख्तर सहित कई लोग ने संबोधित किया।