पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
गढ़वा : जिले में गुरूवार को वट सावित्री पूजा धूमधाम से मनाई गई। पर्व को लेकर महिलाओं ने उपवास रखक
गढ़वा : जिले में गुरूवार को वट सावित्री पूजा धूमधाम से मनाई गई। पर्व को लेकर महिलाओं ने उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की। विभिन्न स्थानों पर स्थित वट वृक्ष की पूजा महिलाओं ने की। पूजा-अर्चना के बाद बट वृक्ष पर धागे बांधे। गढ़वा में सुबह से ही वट सावित्री की पूजा के लिए सुहागिन महिलाएं तैयारी करते देखी गई। सुबह स्नान कर महिलाएं वट वृक्ष के समीप पहुंच गई तथा पूजा अर्चना की। सबसे से अधिक भीड़ शहर के स्टेशन रोड स्थित रामलला मंदिर परिसर में देखी गई। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके अलावा शहर के संघत मोहल्ला, सहिजना, सोनपुरवा, कचहरी रोड, नवादा, छत्तरपुर आदि स्थानों में भी वट सावित्री पूजा की धूम रही। वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया।