घरों में शौचालय बनाएं और करें उपयोग
रमकंडा: गुरुवार को रमकंडा प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का
रमकंडा: गुरुवार को रमकंडा प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया गया। अंकुर भारत महिला स्वयं सहायता समूह के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगो को शौचालय निर्माण व उसके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने गीत के माध्यम से भी शौचालय के निर्माण व उसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रखंड समन्वय अभय पाल ने कहा कि आज हर घर के लोगो को अपने घरों में बने शौचालय के उपयोग करना चाहिए ताकि खुले में शौच मुक्त अभियान सफल हो सके। खुले में शौच कर लोग कई बीमारी को निमंत्रण देते हैं। सरकार शौचालय बनाने के लिए पैसे दे रही है। सरकारी पैसे से शौचालय बनाएं और उसका उपयोग करें। आज के समय में शौचालय हर घर की जरुरत है। खुद शौचालय जाएं और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। इस मौके पर मुखिया सुदीन राम, लालजी यादव, भरदुल यादव विनय कुमार, ¨रकी सहित कई लोग मौजूद थे।