युवा क्रांति सम्मेलन रांची में आठ से
नगर उंटारी: अखिल विश्व गायत्री परिवार की विचार गोष्ठी बुधवार को जंगीपुर में नव निर्मित गायत्री
नगर उंटारी:
अखिल विश्व गायत्री परिवार की विचार गोष्ठी बुधवार को जंगीपुर में नव निर्मित गायत्री शक्ति पीठ के प्रांगण में हुई। युवा क्रांति विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि शांति कुंज प्रतिनिधि सह उपजोन समन्वयक अरूण कुमार पाठक ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है। पर युवा शक्ति परमुखायेक्षिता, अपसंस्कृति, व्यसन व नकारात्मक सोच का शिकार है। युवा शक्ति का अपव्यय को रोक कर राष्ट्र के नव निर्माण में लगाने के लिए वर्ष 2017 को शांति कुंज द्वारा युवा क्रांति वर्ष घोषित किया गया है। इसके लिए आगामी 8,9 व 10 अप्रैल को रांची में युवा क्रांति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन की सफलता के लिए सभी संप्रदाय के युवा वर्ग को आमंत्रित किया गया है। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड समन्वय अखौरी ज्योतिन प्रसाद ने की। मौके पर अजित कुमार चौबे, अनिल लाल अग्रवाल, जोखू प्रसाद, रवि लाल, अनिता देवी, इंद्रावती देवी, मीना देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।