शोभायात्रा के साथ प्रसाद चढ़ाने मंदिर पहुंचे व्यवसायी
नगर उंटारी: श्री बंशीधर महोत्सव के अवसर पर रविवार को व्यवसायी संघ के तत्वावधान में श्रीकृष्ण व मा
नगर उंटारी: श्री बंशीधर महोत्सव के अवसर पर रविवार को व्यवसायी संघ के तत्वावधान में श्रीकृष्ण व माता राधिका को सामूहिक रूप से प्रसाद चढ़ाने के लिए एक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल लोग भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन कर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से हेन्हो मोड़, बस स्टैंड, बाजार से चेचरिया होते हुए श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे। जहां 51 किलोग्राम प्रसाद श्रीहरि के चरणों में समर्पित किया गया। शोभा यात्रा में शामिल सभी व्यवसायी सफेद कुर्ता पाजामा पहने व माथा में केशरिया रंग की पगड़ी बांधे तथा बांसुरी बजाते झूमते चल रहे थे। एक ठेला को फूलमाला से विधिवत सजाकर उस पर प्रसाद रखा हुआ था। प्रसाद के साथ महिलाएं जयकारा लगाते चल रही थीं। शोभायात्रा का लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा था। मंदिर में वैदिक मंत्रोंचार के साथ विधिवत पूजन किया गया। शोभा यात्रा में विधायक भानु प्रताप शाही, अनंत प्रताप देव, विकास स्वदेशी, आशीष अग्रवाल, शंभूनाथ कसेरा, पीयूष जायसवाल,दीपक प्रसाद, रामप्रसाद, राजीव कुमार जायसवाल, राजीव सोनी, रामजी कांस्यकार, गौरव वर्मा, उदय प्रकाश जायसवाल, विनीत कुमार शरद,आनंद प्रकाश, डॉ निशिथ निरव, अमेंद्र प्रसाद, अजय सेठ, अनुप कुमार निराला, मिक्कू कुमार, विनोद कसेरा, दयानंद प्रसाद, प्रवीण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे।