हर्षोल्लास के साथ लिया रामनवमी मनाने का निर्णय
मेराल : राम नवमी पूजा महासमिति पश्चिमी पंचायत मेराल के लोगों की बैठक शुक्रवार को बाजार टोला स्थित द
मेराल : राम नवमी पूजा महासमिति पश्चिमी पंचायत मेराल के लोगों की बैठक शुक्रवार को बाजार टोला स्थित देवी मंडप के प्रांगण में हुई। इसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा के आयोजन का निर्णय लिया गया।
लोगों ने निर्णय लिया कि बाजार टोला देवीमंडप में रामनवमी के अवसर पर पांच दिनों तक विशेष पूजा पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। निर्णय के अनुसार रामनवमी के अवसर पर पूजा पाठ तथा झांकी का आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व की कमेटी पर ही रहेगी। जिसका अध्यक्ष देवी शरण पासवान, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं श्रवण राम, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, सचिव नवीन जयसवाल तथा संयोजक संजय भगत, संरक्षक राम यादव साह, सूर्य प्रकाश, अजय गुप्ता, अनुज प्रसाद, प्रमोद महाजन, विनोद प्रसाद, सुनील कालिया तथा कृष्णा प्रसाद कुशवाहा को बनाया गया। मीडिया प्रभारी आशुतोष शर्मा के अलावे संत प्रकाश हेमंत कालिया, चंदन कुमार, रंजन रवि, रितेश कुमार, विजय ठाकुर, नाथुन राम, सच्चिदानंद प्रसाद को आयोजन समिति का सदस्य बनाया गया है।