Move to Jagran APP

पिकप वैन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल,

सगमा: धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा बीरबल घघरी मार्ग में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे पिकप वैन पलट ज

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 06:07 PM (IST)
पिकप वैन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल,
पिकप वैन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल,

सगमा: धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा बीरबल घघरी मार्ग में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे पिकप वैन पलट जाने से इसमें सवार चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नगर ऊंटारी रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार सभी घायल लोग महाराष्ट्र के पुणे गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए हैंडपंप मे टंकी लगाने का काम करते थे। घघरी गांव से हैंडपंप में टंकी लगा कर लौट रहे थे। इसी बीच सगमा बीरबल मार्ग के कपूरी चौपाल सगमा से दो सौ गज दूरी पर मोड़ के पास पिकवैन पलट गया। जिससे चार लोग घायल हो गए। जबकि एक की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। गाड़ी रांची के मंटू सेठ की बताई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.