दहेज प्रथा के विरोध में गोलबंद हुआ मुस्लिम समाज
गढ़वा : जिले के मुस्लिम समाज के लोग दहेज प्रथा के विरोध में एक बार फिर से गोलबंद हो रहे हैं। समाज
गढ़वा : जिले के मुस्लिम समाज के लोग दहेज प्रथा के विरोध में एक बार फिर से गोलबंद हो रहे हैं। समाज दहेज प्रथा के खिलाफ पिछले एक साल से समाज के लोग जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोगों से दहेज की राशि वापस कराई जा चुकी है। इस कड़ी में आगामी 5 मार्च को अंजुमन शाने वतन द्वारा गो¨वद उच्च विद्यालय के मैदान में जिला स्तरीय मुस्लिम महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिले के मुसलमान एक मंच से दहेज प्रथा के विरूद्ध बिगुल फूंकेंगे। मुस्लिम महासम्मेलन में मुख्य रूप से बिहार के एमएलसी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम रसूल बलयाबी, दहेज विरोधी अभियान के प्रमंडलीय अध्यक्ष हाजी मुमताज अली, संरक्षक हाजी इस्लाम कादरी समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे। महासम्मेलन को सफल बनाने को ले रविवार को कर्बला के मैदान में मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से मुस्लिम महासम्मेलन को जोर शोर से प्रचार प्रसार करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. मो. यासिन अंसारी ने कहा कि दहेज एक कुप्रथा है तथा यह कैंसर का रूप ले चुका है। इसका समूल नाश करना आवश्यक है। इसके लिए सभी लोगों को साथ आना होगा तथा संकल्प लेना होगा। अंजुमन के केंद्रीय अध्यक्ष हाफीज तबीब आलम ने कहा कि दहेज एक कुप्रथा है तथा इसके विरोध में सभी को आगे आना होगा। हालांकि लोग इस कुप्रथा को समाप्त करने के प्रति जागरूक हो रहें हैं मगर सभी को एकजुट होने की जरूरत है। कार्यक्रम को डा. नजीबुल्लाह अंसारी, जमीरूदीन अंसारी, मो. शाकिर, शौकत कुरैशी उर्फ छुन्नू कुरैशी, याकूब इकबाल, नसीम खां, हाजी नसीर, मौलाना यासिन, शौकत अंसारी, अली अहमद, मंसूर आलमन, हाजी मनउवर, किताबुद्दीन अंसारी, महबूब अंसारी, शफीक अंसारी, हाजी अनीश, मौलाना तैयब, मौलाना फैयाज, नूर आलम, असगर अंसारी, इस्लाम कुरैशी, सदरूदीन खान, महबूब अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।