मारपीट में चार घायल
नगर उंटारी : थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट मे
नगर उंटारी : थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट में तसलीम अंसारी, नजमा बीबी, मैमुन बीबी व मुस्लिम अंसारी घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। गंभीर रूप से घायल तसलीम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायलों की ओर से रईस अंसारी ने थाना में सलीम अंसारी, अली मोहम्मद अंसारी, जादुल अंसारी, साबीर अंसारी, अब्दूल मजीद अंसारी, सदीक अंसारी, मुश्ताक अंसारी व जुबरैल अंसारी पर हथौड़ा व लाठी डंडा से मार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। रइस ने बताया कि विवादित भूमि पर सलीम अंसारी द्वारा मकान बनाया जा रहा है। बुधवार को नगर उंटारी थाना से पुलिस जाकर निर्माण कार्य बंद करायी थी। गुरूवार को पुन: कार्य प्रारंभ किया गया। काम शुरू करने पर मना करने पर हमें मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।