नगर पंचायत से संबंधित मांगी जानकारी
नगर उंटारी : पूर्व मंत्री सह झाविमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र केशरी ने जन सूचना पदाधिकारी नगर
नगर उंटारी : पूर्व मंत्री सह झाविमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र केशरी ने जन सूचना पदाधिकारी नगर विकास विभाग झारखंड से नगर पंचायत नगर उंटारी से संबंधित छह ¨बदुओं पर सूचना मांगी है।
केशरी ने नगर उंटारी नगर पंचायत का दर्जा कब मिला, इसमें कौन कौन पंचायत के किस किस गांव को शामिल किया गया है। नगर पंचायत का चुनाव कब कराया जाएगा। कौन सी श्रेणी में इसे रखा गया है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद गांव का विकास रुक गया है। इसकी भरपाई सरकार कैसे करेगी। इसका कौन जवाबदेह है। कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार बीडीओ को मिला है तो क्या सरकार से विकास के लिए प्राप्त राशि बीडीओ के खाते में सीधे आती है या कई टेबल से गुजर कर नगर पंचायत को अभी तक कौन कौन मद से कितनी कितनी राशि उपलब्ध कराई गई है। किस मद में कितनी राशि खर्च हुई। कितनी शेष बची है। आगे की योजना क्या है। सिर्फ नगर पंचायत कार्य के लिए कब तक कार्यपालक पदाधिकारी को पदस्थापित किया जाएगा आदि ¨बदुओं पर सूचना मांगी है।