जनसंपर्क अभियान चलाकर मांगा वोट
गढ़वा : छात्र राजद व एनएसयूआइ गठबंधन के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को गढ़वा, रंका, मेराल व डंडई में जन
By Edited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 08:17 PM (IST)
गढ़वा : छात्र राजद व एनएसयूआइ गठबंधन के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को गढ़वा, रंका, मेराल व डंडई में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सिराज अहमद ने बताया कि कॉलेज व को¨चग सेंटर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने पक्ष में वोट मांगा। कहा कि विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हमेशा कॉलेज में आंदोलन किया गया है।
मौके पर उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ऋषभ राज चंद्रा, सचिव पद के प्रत्याशी राजेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी सुबोध नारायण राम, उप सचिव पद के प्रत्याशी विकास दूबे, विरेन्द्र कुमार यादव, इम्तेयाज रंगसाज, धर्मेन्द्र यादव, पंकज पासवान, नवीन चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें