Move to Jagran APP

घने कोहरे से हो रही दिन की शुरुआत

गढ़वा : जिले में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है। शुक्रवार की सुबह के साढ़े आठ बजे तक आसमान कुह

By Edited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 08:16 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 08:16 PM (IST)
घने कोहरे से हो रही दिन की शुरुआत

गढ़वा : जिले में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है। शुक्रवार की सुबह के साढ़े आठ बजे तक आसमान कुहासे से ढंका रहा। स्थिति ऐसी थी कि लोगों को कुहासे के कारण सामने की चीज भी नजर नहीं आ रही थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

खासकर वाहन चालक कुहासे के कारण परेशान रहे। वाहन चालकों को दिन भी लाइट जलाकर वाहन चलाने के लिए विवश होना पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। कुहासे के कारण जिले के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। गुरूवार को जिले का न्यूनतम तापमान जहां 12.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंड बढ़ने के कारण लोगों की परेशानियों में भी इजाफा हुआ है। सुबह देर तक लोग रजाई में दुबके रह रहे हैं। जबकि ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाना भी शुरू कर दिया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहें हैं। साथ ही शरीर को गर्म कपड़े से ढंक कर घर से बाहर निकल रहें हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.