फ्लोरोसिस की शिकार वृद्धा अस्पताल में भर्ती
गढ़वा : सदर प्रखंड का फ्लोराइड प्रभावित गांव प्रतापपुर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
गढ़वा : सदर प्रखंड का फ्लोराइड प्रभावित गांव प्रतापपुर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लोरोसिस का शिकार होने के कारण लोगों की हड्डियां अपने आप चटख कर टूट जा रही है। इस बीमारी से पीड़ित एक महिला राजपतिया देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। वह प्रतापपुर पंचायत के गटिअरवा टोला की रहने वाली है।
उसके दाहिने पैर की हड्डी अचानक कमजोर होकर टूट गई है। इस कारण उसके पैर का प्लास्टर कराया गया है। वृद्धा के परिजनों ने बताया कि रामपति देवी फ्लोरोसिस की शिकार होने के कारण लगभग 20 वर्षों से बिस्तर पर पड़ी हुई है। बिस्तर पर ही वह सारा काम करती है। दिनों दिन उसके शरीर की हड्डी कमजोर एवं टेड़ी मेढ़ी होते जा रही है। इस कारण उसके पैर की हड्डी टूट गई है।