नदी किनारे मिला नवजात का शव
नगर उंटारी: नगर उंटारी- कोल्हुआ मुख्य मार्ग पर लौंगा नदी पुल के पूरब में गुरुवार को एक नवजात बच्च
नगर उंटारी: नगर उंटारी- कोल्हुआ मुख्य मार्ग पर लौंगा नदी पुल के पूरब में गुरुवार को एक नवजात बच्चे का शव मिला। नदी किनारे नवजात बच्चे फेंके जाने की सूचना तेजी से फैली। अगल बगल गांव के महिला-पुरुष व बच्चों की भीड़ देखने के लिए जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को नदी किनारे मिट्टी में गड़वा दिया। जानकारी के अनुसार सुबह कोहरा समाप्त होने पर करीब ग्यारह बजे राहगीरों ने देखा कि एक पोलिथिन में को कुत्ता खींच हा है। इस क्रम में नवजात का शव बाहर आने पर लोगों ने देखा की इसमें बच्चे का शव है। पुलिस के अनुसार किसी ने गर्भपात कराकर नदी किनारे शव को फेंक दिया है। बच्चा छह-सात माह का था। शव के संबंध में उपस्थित भीड़ में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थी।