मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार
बरडीहा : थाना क्षेत्र के लेभरी गांव निवासी जाहीर अंसारी, हसनैन अंसारी, अमरजान अंसारी तथा तसलीम अंसा
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 10:25 PM (IST)
बरडीहा : थाना क्षेत्र के लेभरी गांव निवासी जाहीर अंसारी, हसनैन अंसारी, अमरजान अंसारी तथा तसलीम अंसारी को बरडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नंद किशोर राम ने बताया कि थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी श्याम नाथ यादव व रामस्वार्थ यादव ने जानलेवा हमला करने के आरोप में दस लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इनमें चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें