बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
गढ़वा : सदर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न विभागों के कामक
गढ़वा : सदर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई। वृद्धावस्था व विधवा पेंशन योजना को कारगर बनाने पर जोर दिया गया है। पेंशनधारियों का भुगतान बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर भी चर्चा की गई। इसके तहत डीलर, पंचायत सेवक व संबंधित पदाधिकारियों की बैठक कर अयोग्य लोगों का नाम हटाने एवं योग्य लोगों का नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया। इसके लिए सरकारी नौकरी वाले, इनकम टैक्स भरने वाले, एसी व चार पहिया वाहन का उपयोग करने वाले लोगों का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो, बीस सूत्री सदस्य मुरली श्याम तिवारी, अर¨वद धर दुबे, मिथिलेश तिवारी, समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।