Move to Jagran APP

समाजिक कार्यो में महिलाओं की भूमिका सराहनीय : एसपी

गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में रविवार की रात जायंट्स सेवा सप्ताह का समापन स

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 05:50 PM (IST)
समाजिक कार्यो में महिलाओं की भूमिका सराहनीय : एसपी

गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में रविवार की रात जायंट्स सेवा सप्ताह का समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी प्रियदर्शी आलोक एवं जायंट्स के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जायंट्स जागृति के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ मदन केसरी ने दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जायंट्स सेवा सप्ताह के द्वारा अलग-अलग तरह से कई सामाजिक कार्य किए गए। बेटी बचाव पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। यह अच्छी पहल थी। आस्था के पदाधिकारी व सदस्य बेटी बचाओ को लेकर अक्सर कार्यक्रम करते हैं। यातायात नियमों के पालन को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया। सेवा सप्ताह के दौरान जायंटस ग्रुप की महिलाओं ने जिस जज्बा व उमंग के साथ सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाई, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र वाले बच्चों को अभिभावक मोटरसाइकिल चलाने के लिए नहीं दे। बच्चे मोटरसाइकिल की जगह साइकिल दें। इससे बच्चे का शरीर स्वास्थ्य रहेगा और इंधन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मैं नारी शक्ति को नमन करता हूं। मौके पर एसपी प्रियदर्शी आलोक ने जायंट्स की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। मौके पर विनोद कमलापुरी, अलखनाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, उत्तम जायसवाल, विजय केसरी, अर¨वद तूफानी आदि लोगों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नव गठित जायंट्स जागृति का अध्यक्ष मनीष कमलापुरी को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक तिवारी ने किया। इस मौके पर अजयकांत पाठक, ध्रुव केसरी, उमाशंकर गुप्ता, मनोज केसरी, अशोक विश्वकर्मा, राकेश केसरी, चन्द्रभूषण सिन्हा, मीरा यादव, रीता केसरी, रश्मि गुप्ता, सीमा सिन्हा, आस्था के दीपक रौनियार, सुदीप केसरी, राजेश सोनी, डा. आशीष कुमार, आशीष गुप्ता, अमित शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.