विधानसभा घेरेंगे पारा शिक्षक
नगर उंटारी : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 10:05 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 10:05 PM (IST)
नगर उंटारी : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में हुई। इसमें आगामी 25 व 26 जुलाई को रांची विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रांची चलने का निर्णय लिया गया। साथ ही दो माह से मानदेय नहीं मिलने से विभाग के प्रति क्षोभ व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता हृदया प्रसाद गुप्ता ने की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप देव, प्रवीण कुमार शुक्ल, रुपेश कुमार, मदन राम, भुनेश्वर मेहता, शैलेंद्र प्रताप देव, अफसर खा, नकछेदी मेहता, कृष्णानंद प्रसाद, हफीज अंसारी, विनोद ठाकुर, अजय कुमार सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें