पर्यावरण संरक्षण के लिए आएं आगे
नगर उंटारी : प्रखंड के कुंबाखुर्द पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संक
नगर उंटारी : प्रखंड के कुंबाखुर्द पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधरोपण का शुभारंभ मुखिया इंद्रावती देवी ने पौधे लगाकर किया। इस मौके पर मुखिया इंद्रावती ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और बचाएं। पर्यावरण प्रदूषित होने पर कई समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। पेड़ से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। इनकी रक्षा परिवार के सदस्यों की तरह करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षित रहे। इसके लिए सरकार, वन विभाग के साथ-साथ दैनिक जागरण व विभिन्न संगठनों द्वारा पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।
दैनिक जागरण के पौधा लगाओ पौधा बचाओ अभियान ने लोगों को प्रभावित किया है। इस अभियान से प्रभावित होकर लोग पेड़ लगा रहे हैं । साथ ही उसे बचाने का भी संकल्प ले रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली, खुशहाली शुद्ध हवा पानी के लिए सभी को पेड़ लगाना व बचाना चाहिए।
मौके पर विजय भूइयां, पंकज यादव, जवाहिर उरांव, हरि चौधरी, महावीर चौधरी, भगवान उरांव, तेजबली प्रसाद, बिहारी प्रसाद यादव, लालमन प्रसाद यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे।