माले की चेतावनी रैली आज
मरकच्चो (कोडरमा): भाकपा माले पार्टी प्रखंड इकाई मरकच्चो के तत्वावधान में पुलिस के मनमाने रवैये के वि
मरकच्चो (कोडरमा): भाकपा माले पार्टी प्रखंड इकाई मरकच्चो के तत्वावधान में पुलिस के मनमाने रवैये के विरुद्ध शनिवार को मरकच्चो में चेतावनी रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी माले नेता अशोक यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 2003 में हुए मरकच्चो गोलीकांड में माले कार्यकर्ताओं को बरी करते हुए वर्तमान थाना प्रभारी व अन्य पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों पर संज्ञान लेते हुए हत्या का आरोप दर्ज किया था। कोडरमा व मरकच्चो पुलिस प्रशासन आज 13 वर्षों बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्तारी नहीं कर उल्टे पुलिसिया दबंगई एवं भाजपा सरकार के इशारे पर निर्दोष माले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में चेतावनी रैली निकाली जाएगी। रैली अस्पताल मैदान से निकलेगी जो मरकच्चो बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए ब्लॉक चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी।